अमित कुमार महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के निर्देशन पर मुख्यालय रानीखेत में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। सीमांत मुख्यालय रानीखेत के परिसर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ष् के पूर्व योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहें है।
जिसमें योग प्रशिक्षक के द्वारा योग की सभी क्रियाओं जैसे- प्राणायाम ,चालन क्रियाओं व आसनों की जानकारी दी गयी व इससे होने वाले शारीरिक लाभों के बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर डॉ ओ.बी. सिंह उपमहानिरीक्षक ;चिकित्साद्ध सीमांत रानीखेत, डॉ एस. एन. सिंह कमाडेंट ;पशुचिकित्साद्ध, श्री राम कुमार प्रसाद, दितीय कमान अधिकारी श्री अमित कुमार, दितीय कमान अधिकारी, श्री दीपक कुमार उप कमाडेंट, श्री अरविन्द्र कुमार उप कमाडेंट एवं अधीनस्थ अधिकारी व जवानों नें योगभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।





