ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बृजवासी ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामना पत्र किया प्रेषित

साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांगों को हल करने के लिए  पत्र भेजा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। पूरन बृजवासी के पत्रों को पूर्व में भी ‘पीएमओ’ ने लिया है संज्ञान’ आज भेजी मांगों में विधानसभा पहाड़ का पलायन रोकने एवं युवाओं को रोजगार देने हेतु भीमताल औद्योगिक घाटी में कंपनियां खोलने उसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, भीमताल के किसानों को समुचित लाभ दिलाने हेतु विधानसभा अंतर्गत मंडी खोलने, भीमताल विधानसभा की आम जनता एवं यहाँ आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु विधानसभा क्षेत्र में बड़े आधुनिक चिकित्सा युक्त 200 बेड वाले हॉस्पिटल का निर्माण, विधानसभा की झीलों एवं पर्यटन क्षेत्रों के विकास, सौंदर्यीकरण हेतु केंद्र से स्पेशल बजट पास करने आदि कि मांगे रखी है।

भीमताल विधानसभा के बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन चंद्र बृजवासी ने देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं भेजी साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की दुरुस्त 57 विधानसभा भीमताल की प्रमुख समस्याओं को हल कराने, स्थापना, स्पेशल बजट की माँग रखी है।

बेरोजगार संघ अध्यक्ष द्वारा भेजी गई मांगों में विधानसभा पहाड़ का पलायन रोकने एवं यहाँ के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने हेतु भीमताल औद्योगिक घाटी में कंपनियां शीघ्र खोलने, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, भीमताल के किसानों को समुचित लाभ दिलाने हेतु विधानसभा अंतर्गत मिनी मंडी खोलने, भीमताल विधानसभा की आम जनता एवं यहाँ आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु विधानसभा क्षेत्र में बड़े आधुनिक चिकित्सा युक्त 200 बेड वाले हॉस्पिटल का निर्माण, विधानसभा की झीलों एवं पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण हेतु केंद्र से स्पेशल बजट पास करने आदि  माँग रखी है।

यह भी पढ़ें :  स्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार

You missed

error: Content is protected !!