ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को

नैनीताल।  हाईकोर्ट ने कृषि विभाग से हटाए गए सहायक लेखाकारों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने कहा कि जब तक सरकार की सर्वोच्च न्यायालय में लंबित स्पेशल अपील, राज्य सरकार बनाम किशन सिंह मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं आ जाता तब तक उनकी सेवा बहाल की जाए।

उपनल के माध्यम से सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत अजय कनवाल व 19 अन्य ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सहायक लेखाकार के पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली थी लेकिन इन भर्तियों में उन्हें कोई प्राथमिकता नहीं दी गई, जबकि उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।

एकलपीठ ने उन्हें कोई फौरी राहत नहीं दी। इसी बीच, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया और लोक सेवा आयोग के माध्यम से इन पदों के लिए नई विज्ञप्ति जारी हुई। 27 फरवरी 2024 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।

एकलपीठ के आदेश को अजय कनवाल और अन्य ने स्पेशल अपील दायर कर खंडपीठ में चुनौती दी। स्पेशल अपील में कहा गया कि कुंदन सिंह बनाम राज्य सरकार में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे कार्मिकों के नियमितीकरण का आदेश दिया है।

जिस पर राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थगनादेश दिया। याचिका में कहा गया कि मामला सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के बाद भी उनकी सेवा क्यों समाप्त की गई। इसके बाद खंडपीठ ने सरकार ने इन कार्मिकों के बहाली के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर वायरल विवाद: समाजसेवी विशाल वर्मा ने एसएसपी से की महिला ब्लॉगरों पर कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!