महामारी को दावत देता चंबल पुल के नीचे लगा कूड़े का ढेर
आते-जाते लोगों ने बनाया कूड़ा फेंकने का अड्डा
नगर निगम के सफाई अभियान के दावे की खुली पोल
हल्द्वानी। जहां एक और सरकार द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में हल्द्वानी में भी नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी चंबल पुलिया के नीचे लोगों ने कूड़ा घर बनाकर रख दिया है।
वहीं यह नाला लालडाठ से होते हुए नाला प्रेमपुर लोशज्ञानी पर निकलता है।
आप कूड़े का अंबार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि गंदगी का क्या हाल है।
जिससे आस पास मक्खिया भनक रही है जो बीमारियों को दावत दे रही है।
कूड़े की दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है कई बार आसपास के निवासियों द्वारा इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।
लेकिन उसके बावजूद भी कूड़ा कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। जिससे महामारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
वही इस गंभीर समस्या से लाल डांट और कुसुमखेड़ा के लोग बेहद परेशान है।
यह हाल रकसिया नाले का भी है यहां से कुसुमखेड़ा से होते हुए पेरमपुर लोषज्ञानी तक कूड़ा जाता है।
जिससे लाल डांट, कुसुमखेड़ा और प्रेमपुर लोसज्ञानी तक के लोग प्रभावित होते हैं वही बरसात में तो ये सारा कूड़ा प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में लोगों के खेतों में भर जाता है।
जिससे किसानों को काफी समस्या का काम सामना करना पड़ता है।
लेकिन नगर निगम इस और आंखें मूंदे हुए हैं रोजाना कई अधिकारी और नेता भी इस मार्ग से गुजरते है ,लेकिन किसी की नजर इस तरफ नहीं पड़ती है।
वही लोगों की इस समस्या को देखते हुए नैनीताल न्यूज़ 24 ने इस कूड़े के ढेर को अपने कैमरे में कैद किया।





