ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने की संगठनात्मक रणनीति पर मंथन

कुमाऊं के 130 मंडल अध्यक्षों के साथ हुई अहम बैठक, कांग्रेस के ‘शुद्धिकरण’ विवाद और पेपर लीक मुद्दे पर भी बोले प्रदेश अध्यक्ष

हल्द्वानी/चोरगलिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रविवार को हल्द्वानी एवं चोरगलिया दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान कुमाऊं मंडल के सभी संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों और करीब 130 मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी गंभीरता के साथ तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी से लैस करना है।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि इसी उद्देश्य से कुमाऊं क्षेत्र के सभी संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों और लगभग 130 मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत और मजबूत संगठन के दम पर आगामी चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ पर दिया जवाब

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह से भाजपा का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से इस तरह की किसी गतिविधि का समर्थन नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन तस्वीरों के संबंध में भी उनसे सवाल पूछा गया, जिनमें कथित शुद्धिकरण करने वाले लोग कुछ भाजपा नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पर महेंद्र भट्ट ने अपने पूर्व के बयान को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का ऐसे लोगों से कोई संगठनात्मक संबंध नहीं है।

बाबा रामदेव के बयान पर सरकार का बचाव

उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामलों को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने राज्य सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले जहां प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आती थीं, वहीं अब कड़े कानून और सख्त कार्रवाई के कारण नकल केवल चर्चा का विषय बनकर रह गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति नकल कराने का साहस नहीं कर सकता।

चुनावी मोड में भाजपा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की यह बैठक भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संकेत है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति के तहत भाजपा अब चुनावी मोड में नजर आने लगी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पुलिस और आर्मी के मेजर व जवानों के बीच मारपीट,मेजर समेत 10 से अधिक पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!