नैनीताल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार , एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुबीर कुमार जी के नेतृत्व में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के सहयोग से दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में योग तथा मानव जीवन में योग की महत्ता को बताया गया साथ ही ध्यान एवं योग भी करवाया गया।

किस प्रकार से योग मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं शक्ति की अमूल्य देन है योगाभ्यास शरीर एवं मन,विचार एवं कर्म,एकाग्रता का सामंजस्य स्थापित करता है।

योग किस प्रकार से बीमारियों से बचाकर हमे एक स्वस्थ शरीर व अच्छा मन प्रदान करता है आदि विषयों पर जागरूक किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री सुबीर कुमार जी,डीएलएसए सचिव बीनू गुलयानी, सिविल जज जूनियर डिवीजन तनुजा कश्यप, प्रथम अपर सिविल जज श्रीमती रुचिका गोयल, द्वितीय अपर सिविल जज आयशा फरहीन तथा समस्त कर्मचारीगण,चीफ लीगल एड श्री सोहन तिवारी, डी जी सी सुशील शर्मा, कंचन जेठा उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.