ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए बुधपार्क में पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट और नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन परीक्षाओं से देश के डॉक्टर और इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदार अधिकारी बनते हैं अगर उन परीक्षाओं में ही इस तरह की धांधली होगी तो हमारे देश का युवाओं का भविष्य क्या होगा।

वक्ताओं न जमकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक और उसके बाद सेटिंग का खेल आम हो गया है।

होनहार अभ्यर्थियों को सरकार जहर खाकर जाना देने पर मजबूर कर रही है। पहले ही बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवान अब इस तरह के प्रकरणों से टूट चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता संयुक्त अव्वल

You missed

error: Content is protected !!