ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में जोरदार स्वागत किया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नैनीताल क्लब में पुलिस प्रशासन से ट्रैफिक और नगर पालिका प्रशासन से शहर के नालो की सफाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा मानसून सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है।

मानसून सीजन को लेकर नगर निगमों और नगर पालिकाओं को नालों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए है ताकि उसमें जल भराव न हो।

वही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में कांग्रेस अपने अंदरूनी कलह का शिकार है अभी तक कांग्रेस अभी तक अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नही कर पाई है। जो भाजपा के लिए शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें :  यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न, SSP मंजूनाथ टीसी ने केंद्रों का लिया जायजा

You missed

error: Content is protected !!