ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में धवनदो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, आपात काल काला दिवस पर मंडल द्वारा लगाई गई फ़ोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर किया उद्घाटन

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा नगर निगम और नगर पालिका चुनाव के लिए तीन माह का समय मांगा

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप आपात काल, काला दिवस पर मंडल द्वारा लगाई गई फ़ोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन व अवलोकन किया।
आपातकाल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उन्होंने 25 जून, 1975 में लगाए गए आपातकाल की कड़ी निंदा करते हुए कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन कर विपक्षियों नेताओं और कार्यकर्ताओं को यातनाएं देने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करवाकर जेलों में ठूसा गया।

देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। आज यही लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे।
उन्होंने कहा नगर निगम और नगर पालिका चुनावों के लिए उन्होंने 3 माह का समय मांगा है जिसमे मतदाता सूची और आरक्षण सूची को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, बाबा नीम करौली महाराज के 54वें स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सूची बनाने का पूरा पूरा होते ही प्रदेश में नगर पालिका व नगर निगमों चुनाव घोषित कर दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!