ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश में ही शनि बाजार क्षेत्र में नाला ओवरफ्लो हो गया। तीन कॉलोनियों में सुबह गंदा पानी भर गया। वहीं गंदगी के कारण नाला भी चोक हो गया।

लालडाठ- पीलीकोठी के बीच मैं जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर  कपिलाज रेस्टोरेंट से लालडाठ पुलिया तक नहर का निर्माण कराया गया,लेकिन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नहर को कंक्रीट डालकर ढक दिया गया।

जिससे अब सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बनती जा रही है। अब हालात यह है कि लालडॉट पीलीकोठी के बीच सड़क के दोनों तरफ तलाब जैसा नजारा देखने को मिला। पैदल चलने वाले राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

हालांकि बारिश रुकने के बाद पानी निकल गया, लेकिन सड़क पर गंदगी फैल गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले के साथ ही कॉलोनी को साफ किया। उधर, चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर नदी से भू-कटाव हुआ है।

शहर में शुक्रवार सुबह 4 बजे से बारिश शुरू हो गई थी और करीब 11 बजे तक बादल बरसते रहे। करीब 20 मिमी की मानसून की पहली बारिश में ही नगर निगम के नाला सफाई की हकीकत सामने आ गई।

हल्द्वानी।  सड़कों में जल भराव से लोगों का आना-जाना हुआ दुभर, सड़क हुई जलमग्न

बरेली रोड गोरापढाव हाईबे रोड का बुराहाल है कुमाऊ मोटर टेनिग स्कूल के पास

शनि बाजार का नाला उफान पर आ गया। कूड़ा-कचरा आने से नाला चोक हो गया, जिस कारण पानी ओवरफ्लो होकर वार्ड 59 के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जोशी विहार की सड़कों पर बहने लगा।

इन कॉलोनियों से लगे करीब 4 घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवर्तमान पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने बताया कि शनि बाजार नाले की सफाई आधी-अधूरी हुई है।

इस कारण पानी ओवरफ्लो होकर वार्ड में घुस रहा है। बताया कि स्वामी विहार, चौधरी कॉलोनी, आम का बगीचा की सड़क का काम भी अभी अधूरा है।

बारिश में रोड़ी के नाली में चली गई जिससे वह बंद हुई। कहा कि शनि बाजार नाले के निर्माण का टेंडर होने के बावजूद इसे बरसात से पहले बनाया नहीं गया। सफाई न होने पर आंदोलन को चेताया है।

वहीं निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि कॉलोनियों में नालियां छोटी बनी हैं, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया था। उसकी सफाई करा दी गई है।

चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर नदी से भू-कटाव रोकने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने सीएम को पत्र लिखा है। साथ ही 72 घंटे में भू-कटाव रोकने को कार्य शुरू न होने पर भूख हड़ताल को चेताया है। पोखरिया ने कहा कि मानसून की पहली बारिश में ही दुबेलबेरा भीड़े का तेजी से कटाव हो रहा है।

नैनीताल में शुक्रवार को सुबह डेढ़ घंटे हुई बारिश के बाद दोपहर को धूप खिल उठी। जिसके चलते ठंड में थोड़ा कमी आई है। मानसून आने के बाद शहर में रोजा सुबह और शाम को बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को बारिश के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।

हालांकि, पर्यटकों के भी अपने-अपने राज्यों में लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है, ऐसे में नौकाय करने वलों की संख्या भी कम होने लगी है।

यह भी पढ़ें :  सातताल झील का टूटा पुल बना खतरा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की शीघ्र निर्माण की मांग
error: Content is protected !!