ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने एएसपी निहारिका तोमर को सौंपी थी जांच,एसएसपी ने डांगी को किया निलंबित 

रूद्रपुर। युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी नप गए। एसएसपी ने एएसपी की आंतरिक तथ्यात्मक रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित कर दिया। 

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर एसएचओ पर युवती से अश्लील बातें कर दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की थी। बताया था कि दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर कार्रवाई की थी।

जिस पक्ष पर कार्रवाई हुई थी, युवती उसी पक्ष की थी। वे दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की मांग उठा रही थी और इसको लेकर ही वह एसएचओ के संपर्क में आई थी।

एसएचओ ने इसका गलत फायदा उठाकर युवती से अश्लील बातें की थीं। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने एएसपी निहारिका तोमर को जांच सौंपी थी।

मामले की जांच कर रहीं एएसपी निहारिका तोमर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने माना था कि यह एक साल पुराना ऑडियो है। एक जिम्मेदार पद पर रहकर इस प्रकार की हरकत घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही और ताकत के दुरुपयोग की श्रेणी में आती है।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश, जिंदा जलाकर मार डाला

You missed

error: Content is protected !!