ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत नैनीताल पहुंचे

नैनीताल क्लब में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सरकारी अस्पतालों में कटनी वाली पर्चियां सभी सरकारी अस्पतालों में होगी
मान्य 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवम स्वास्थ्य विभाग मंत्रीधन सिंह रावत देर शाम नैनीताल पहुचे। नैनीताल पहुचे धन सिंह रावत ने राज्य अतिथि गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को धीरे धीरे दूर किया जा रहा है। जिसके लिए शीघ्र भर्ती करने जा रहे है। धन सिंह रावत ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार लगभग 7 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है।

जिसमे जुलाई माह में प्राथमिक विधालयों और एलटी में अगस्त व लेक्चरर में दिसम्बर माह में भर्ती प्रकिया शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा अध्यापकों के ट्रांसफर के लिए जल्द ही मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा।

जो अध्यापको के द्वारा दिए गए मेडिकल के आधार पर उनका ट्रासंफर किया जाएगा वही जिन अध्यापकों को मेडिकल बोर्ड द्वारा अनफिट किया जाएगा उन्हें रिटायरमेंट भी दिया जाएगा। जिसमे आगामी 1 तारीख़ को बैठक के बाद फैसला लिया जाना है।
उन्होंने कहा प्रदेश भर के सरकारी हॉस्पिटलों में कटने वाली पर्चियां सभी सरकारी हॉस्पिटलों में मान्य होगी ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

बैठक में विधायक सरिता आर्या मोहित शाह मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट। शैलेंद्र बिष्ट. भावना मेहरा नीतू जोशी शिवांशु जोशी कनिका रावत, मीरा बिष्ट, गौरव हर्बल मनोज कुमार गोपाल रावत दया पोखरिया नितिन कार्की कमलेश ढोडीयाल प्रोफेसर ललित तिवारी चंदन सिंह चम्याल आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नगर पालिका की छापेमारी, गंदगी मिलने पर चिकन मीट दुकानदारों के चालान
error: Content is protected !!