ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बरसात के दौरान इन दिनों लगातार भूस्खलन और सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में काठगोदाम नरीमन चौराहे पर आज पाखड़ का एक पेड़ गिर गया।

जिसके चलते नैनीताल रोड पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे। जहां पर यातायात को डाइवर्ट कर दिया गया है।

सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए भी टीम द्वारा काम किया जा रहा है। जिसे जल्द हटा लिया जाएगा और यातायात को दोबारा से सुचारू कर लिया जाएगा।

मौसम विभाग ने बरसात को लेकर चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पेड़ को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही है।

वही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं में बारिश होने के चलते सभी जिलों की अपडेट लगातार मिल रही है। उन्होंने बताया चंपावत में सड़क बाधित हुई थी, जिसे अब खुलवा दिया गया है।

वहीं सड़क किनारे विशालकाय पेड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विशालकाय पेड़ों को चिन्हित कर उनकी लाफिंग इत्यादि करने की दिशा में काम किया जाए, ताकि अगर पेड़ सड़क पर गिरता भी है तो उससे नुकसान कम हो।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : रामनगर में वांटेड चंदन सागर ने पुलिस पर झोंका ताबड़तोड़ फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

You missed

error: Content is protected !!