नैनीताल में देर रात हुई भारी बारिश के कारण बिजली की तारों में तीनोज का गिरा पेड़, विद्युत आपूर्ति ठप रही
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। बीती देर रात हुई मूसलाधार बारिश से मालरोड में लगी विद्युत लाइन पेड़ के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन टूटने के कारण नगर के एक बड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
पहाड़ो में मौसम विभाग का पूर्णानुमान सही साबित हो रहा है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में बीती रात मूसलाधार बारिश देखने को मिली।
देर रात हुई बारिश से मालरोड में लगे पेड़ और टहनियां को काफी हानि हुई है। बारिश के कारण पेड़ और टहनियां टूटने के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नगर के एक बड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
एसडीओ प्रियंक पांडे ने कहा की मौसम थमने के बाद सोमवार को विद्युत विभाग और वन विभाग फायर विभाग ने मिलकर पेड़ को काटकर लाइन को जोड़ा।
जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। वन विभाग पेड़ काटने में जुटे रहें और थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रही।

