ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल में 16 जुलाई से 21 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाऐगा हरेला मेला

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। उत्तराखंड में लोक परम्परा कृषि व सुख समृद्वि पर आधारित हरेला पर्व का अपना अलग ही महत्व हैं।वही इस त्यौहार वर्ष को सबसे खुशहाली वाला दिन मनाया जाता हैं।

इस कारण भीमताल में कई दशकों से हरेले मेला का आयोजन हो रहा है। नगर पालिका के तत्वावधान में 6 दिन तक लगने वाले हरेले मेले की तैयारी को लेकर भीमताल के विकास भवन में भीमताल विधायक वह एसडीएम के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।

16 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में कई समितियां का गठन किया गया। पहली बार नगर पालिका बनने पर हरेले मेले का आयोजन किया जा रहा है।

वही भीमताल के रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी के सहयोग हरेले मेला का आयोजन होता है ।वही पुलिस प्रशासन द्वारा मेले में आए व्यापारियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, साथ ही मेले की शुरुआत की जाएगी।

यह मेला हरियाली का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है कई सालों से यह मेला भीमताल के रामलीला मैदान में मनाया जा रहा है।

आयोजकों द्वारा भीमताल के आसपास के क्षेत्रों में पेड़ पौधे लगाने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को मंच के माध्यम से दिखाया जाएगा ताकि लोगों को यहां की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिले ।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : देवगुरु बृहस्पति मंदिर बना आस्था का केंद्र, 1100 विष्णु सहस्रनाम पाठ के साथ ऐतिहासिक अनुष्ठान जारी
error: Content is protected !!