ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के  निर्देश पर पटाखा बुलेट एवं प्रेशर हार्न पर हुई कार्यवाही

मोडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के विरूद्व पुलिस ने चलाया अभियान, निकलवाई कई बसों/ट्रक में लगे तेज आवाज वाले हॉर्न

350 वाहनों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, 18 वाहन सीज, 274 वाहनों से उतरवाये साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में मोडिफाइड/रेट्रो साइलेंसरों, तेज पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों एवं प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना/यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में श्री हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में थाना/यातायात एवं सीपीयू पुलिस टीम द्वारा जनपद में दिनॉक- 01 जुलाई से 07 जुलाई तक विशेष अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गयी जिसके चलते पटाखे जैसी आवाज निकालने व आग उगलने वाले साइलेंसरों एवं प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए चौपहिया/दोपहिया वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की है।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने/राहगीरों को परेशानी में डालने वाले कुल- 350 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की गयी है।
मोडिफाईड, रेट्रो साईलेन्सर-
चालान- 89
सीज- 08 मोटर साइकिल
उतारे गये- 66

प्रेशर हॉर्न-
चालान- 261
सीज- 10
उतारे गये प्रेशर हार्न- 208 बस, ट्रक, डम्पर, पिकप, कार, मो0सा0

अगर आप भी सड़कों पर मॉडिफाई/रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर वाहन दौड़ा रहे हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि, ऐसे वाहनों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें :  श्री देव सुमन की शहादत दिवस पर रा.बा.इ.का. चोरगलिया में वृक्षारोपण, छात्राओं ने भाषण, कविता और पोस्टर के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!