ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

चोरगलिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोरगलिया में अमर शहीद श्री देव सुमन की शहादत दिवस पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा छात्राओं ने भाषण, कविता और पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से श्री देव सुमन के विचारों और उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अमिता जोशी ने किया। उन्होंने श्री देव सुमन के संघर्षपूर्ण जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं सुनीता, तान्या, दीक्षा मेवाड़ी, कलावती और चांदनी ने अपने भाषणों के माध्यम से श्री देव सुमन के जीवन और बलिदान पर विचार व्यक्त किए। वहीं राशि, दिव्या और भवानी ने वृक्षारोपण के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खुशी, दिव्या, ईशिका, खुशबू और अंजलि ने आकर्षक पोस्टर बनाकर कार्यक्रम की थीम को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

छात्राओं ने अपने विचारों में कहा कि किसी भी व्यक्ति की वास्तविक शक्ति उसके विचारों में होती है, जिन्हें कभी कैद नहीं किया जा सकता। उन्होंने श्री देव सुमन के आदर्शों पर चलने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने श्री देव सुमन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अल्पायु में ही स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्री देव सुमन का भारतीय इतिहास में विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या तनुजा जोशी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर शहीद श्री देव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर शिक्षिकाएं शोभा पंत, अमिता जोशी, गोदावरी, मीनाक्षी, अनिल भंडारी, तरुणा, मुन्नी, ममता, मंजुलता और कंचन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं, कार्मिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़: नैनीताल के खुर्पाताल में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच लोग घायल; SDRF-दमकल और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!