हल्द्वानी।  पिछले दिनों हुई बरसात ने जहां नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोली तो वहीं दूसरी तरफ खुद भारी बरसात की वजह से नगर निगम क्षेत्र में ही कई इलाकों में भारी जल भराव हुआ।

बरसात के बाद अब नगर निगम इन जल भराव वाले इलाकों के लिए होमवर्क करना शुरू कर चुका है।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि जल भराव वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।

जल भराव के बाद निगम की टीम ने जल भराव वाले इलाकों में सबसे पहले पानी की निकासी के लिए काम किया और अब किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी ना हो इसके लिए छिड़काव और अन्य उपाय किए जा रहे हैं।

भविष्य में शहर में जल भराव ना हो इसके लिए भी प्लानिंग की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, कर्मचारियों की नियुक्ति और मनरेगा भुगतान की मांग; आज गैरसैंण कूच का ऐलान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.