आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगा बंपर लाभ, पढ़ें राशिफल
आज सूर्य गोचर करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 1 महीने तक कर्क में रहेंगे. वहीं गोचर के पहले ही दिन सूर्य कुछ राशि वालों को बंपर लाभ देंगे।
मंगलवार 16 जुलाई का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ग्रहराज सूर्य चंद्रमा के घर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुध और शुक्र उनके स्वागत के लिए पहले से विराजमान है।
चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे शाम 7 बजे के बाद वह भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. आज विशाखा और साध्य योग है. जाने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष – मेष राशि के लोग आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र बनेंगे. व्यापारिक स्थिति आज के दिन अच्छी रहेगी, ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी और अच्छा लाभ होगा. ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश में है, उन्हें संपर्कों का सहारा लेना चाहिए क्योंकि संपर्कों के माध्यम से अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है. धन संचित को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं, अच्छा होगा कि आप म्युचुअल फंड में निवेश करें. कब्जियत बड़ी परेशानी बन सकती है, पेट में दर्द के साथ अन्य कई समस्या भी हो सकती है।
वृष- यदि किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज का दिन अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगा. व्यापारियों द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाने में मदद करेगा. जन्मदिन पर मित्रों को उपहार, पार्टी और अन्य कहीं खर्चों के कारण युवा वर्ग का बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, उनके साथ घूमने से तनाव का स्तर काफी कम होगा. सेहत के प्रति की गई लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेने में आपको देर नहीं करनी चाहिए।
मिथुन – मिथुन राशि के प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग नौकरी के साथ आय के अन्य स्रोत तलाशने के काम में लग सकते है. साझेदारी में व्यापार शुरू करने के ऑफर मिल सकते हैं, अपनी ओर से नियम व शर्तें बताने में संकोच न करें. पार्टनर को इंप्रेस करने के चक्कर में आप खुद को बदलने की कोशिश करेंगे, जोकि बिल्कुल भी उचित नहीं है। माता जी की सेहत में आराम मिलेगा, जिसके बाद से आप भी थोड़ा तनाव मुक्त दिखेंगे. नींद अधिक आने के कारण आलस्य और सुस्ती छाई रह सकती है, सुस्ती दूर भगाने और ताजगी के लिए नींद पर्याप्त मात्रा में ले।
कर्क- सलाह कौन दे रहा है, इस बात का इस राशि के लोग विशेष ध्यान रखें उसके बाद ही कोई कदम उठाएं. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, कुछ नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है. लोगों के सामने अपने गुणों का बखान सोच समझकर करें, क्योंकि आप कार्यों में कितने योग्य हैं, इसका डेमो लिया जा सकता है. संतान को समझाने के साथ उन्हें समझने की भी जरूरत है, इसलिए उनसे से बात करते वक्त स्वभाव लचीला रखें. दिन काफी भाग दौड़ वाला होगा, गर्मी के कारण सिर और पैर दर्द हो सकता है।
सिंह – आज के दिन बॉस के साथ संवाद थोड़ा तीखे हो सकते हैं, अपनी ओर से ध्यान रखे. व्यापारी वर्ग जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें क्योंकि जरूरत के समय न मिलने की स्थिति बनती दिखाई दे रही हैं. युवा वर्ग प्रयास जारी रखें क्योंकि निरंतरता ही लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी. किसी सदस्य की न मौजूदगी के कारण घर में खालीपन और माहौल मायूसी भरा लग सकता है. बीपी हाई हो सकता है, अच्छा होगा छोटी-छोटी बातों पर पैनिक होने की जगह शांति के साथ निपटाने का प्रयास करें।
कन्या- अंतिम समय में कन्या राशि के लोगों को कार्यों में कुछ बदलाव करने के लिए बोला जा सकता है. आर्थिक व्यवस्था मजबूत न होने के कारण बड़े कार्यो के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. प्रतिभा और कला के माध्यम से युवा वर्ग को नई पहचान मिलने के साथ सम्मान भी मिलेगा. पेड़ पौधों की देखरेख करनी है, अपने साथ अन्य लोगों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें. महिलाओं को चलते फिरते सतर्कता बरतनी है क्योंकि फिसल कर गिरने से चोट लग सकती है।
तुला- तुला राशि जो लोग पेशे से शिक्षक हैं, उन्हें आज दूसरों के हिस्से के कार्य करने के लिए बोला जा सकता है. क्रेडिट कार्ड पर की गई खरीदारी या उधारी को लेकर व्यापारी वर्ग कुछ परेशान नजर आ सकते हैं. युवा वर्ग को पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है, जमीन से जुड़े मुद्दे को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है, जिस में धन खर्च अधिक होगा. जिन लोगों को भी अस्थमा की शिकायत है, उनकी आज के दिन तकलीफ बढ़ सकती है।
वृश्चिक – इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर जज्बाती होने से बचना है, इस समय प्रोफेशनलिज्म के गुणों को विकसित करना आपके लिए जरूरी है. पिताजी का सहयोग मिलने से कारोबार को स्थिर करने के साथ विस्तार से जुड़ी योजनाएं भी बनाएंगे. युवा वर्ग करियर को लेकर काफी गंभीर दिखेंगे, इस विषय पर वह कई लोगों से बात भी कर सकते हैं. अपने खराब मूड को दांपत्य जीवन में तनाव का कारण न बनने दे, परेशानियों को कार्यस्थल तक ही सीमित रखें. सेहत से जुड़ी जो भी समस्याएं थी, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए उनमें आराम मिलता दिखाई दे रहा है।
धनु – नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है, धनु राशि के लोग अलर्ट रहें. कार्यस्थल पर किसी से उलझने की भूल तो बिल्कुल न करें. व्यापारी वर्ग लोन के लिए विचार बना सकते हैं और आज से लोन लेने की प्रक्रिया की शुरुआत कर सकते हैं. अपनी गतिविधियों को लेकर सचेत रहें, कहीं ऐसा न हो कि आपकी गलतियों का खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़े. परिवार को पर्याप्त समय देंगे, छोटे भाई बहनों की समस्याओं को सुनने के साथ उसका समाधान ढूंढते हुए भी नजर आएंगे. सीने और गले में किसी तरह की समस्या से परेशान हो सकती है।
मकर – इस राशि के लोग आज पूरा फोकस काम पर ही रखें, क्योंकि ध्यान भटकने से काम के परिणाम खराब हो सकते हैं. कामकाज के चक्कर में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, आज सारा समय कार्यस्थल से बाहर ही बीतेगा. युवा वर्ग को ज्ञानी लोगों की संगत का फायदा मिलेगा. यदि संतान बहुत छोटी है, तो उन पर पूरी नजर रखें क्योंकि उसे चोट लगने की आशंका है. फाइबर युक्त आहार का सेवन करें, जिससे पेट दुरुस्त रहें।
कुंभ – कुंभ राशि के लोगों की दिन की शुरुआत शुभ रहने वाली है, संभावना है कि दिन भी अच्छा व्यतीत होगा. व्यापारी वर्ग के क्रोध की ज्वालामुखी कर्मचारियों पर फूटने वाली है, थोड़ी देर मेडिटेशन करें जिससे मन को शांति मिले. युवा वर्ग लव रिलेशन का सीक्रेट घरवालों के साथ शेयर करने के साथ विवाह की बात भी करेंगे. जरूरत से ज्यादा सोचने और छोटी-छोटी बातों को तूल देकर आप घर की शांति भंग कर सकते हैं. सेहत की बात करें तो वह आज के दिन सामान्य है, घर के बाहर के काम निपटाते हुए नजर आ सकते हैं।
मीन – इस राशि के लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करें, तभी समय पर काम पूरे हो सकेंगे. व्यापारी वर्ग को प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होंगे. जिंदगी को देखने का नजरिया बदलें, प्यार मोहब्बत से ज्यादा और भी बहुत सी बातें जीवन में जरूरी है. जीवनसाथी के लिए आपका जो विश्वास था, वह कुछ कमजोर होता दिखाई दे रहा है. सेहत में वायरस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, पौष्टिक आहार लें जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो।





