ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

अमेरिका में (यू,एस ए, )की संसद में तिब्बत को आजाद राष्ट्रीय दर्जा देने के रिजॉल्व तिब्बत एक्ट’ बिल बनने के बाद नैनीताल में तिब्बती समाज ने जश्न मनाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका(यू.एस.ए.)की संसद में तिब्बत को आज़ाद राष्ट्र का दर्जा देने के लिए ‘रिजॉल्व तिब्बत एक्ट’ बिल बनने के बाद नैनीताल में तिब्बती समाज ने जश्न मनाया।

बिल में चीनी सदस्य, तिब्बती धर्मगुरु और हिंदुस्तान में चयनित तिब्बती सदस्यों की समिति बनाकर मामले का समाधान निकालने को कहा गया है।

बीती जून माह में अमेरिकन कांग्रेस सेनेट ने तिब्बत मसले पर एक बिल पास करने की अनुमाती मांगी, जिसपर 12 जुलाई को अमेरिका के राष्ट्रपरि जो बाइडन ने हस्ताक्षर कर ‘रिजॉल्व तिब्बत एक्ट’ नामक बिल बना दिया।

ये बिल, अमेरिका की तिब्बत नीति को मजबूत करते हुए पास किया गया। बिल के अनुसार चीन के सदस्यों के साथ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और भारत में संवैधानिक रूप से चयनित तिब्बती अध्यक्ष और मंत्रियों को साथ लेकर तिब्बत के मसले को बगैर शर्त के जल्द से जल्द वार्ता कर हल निकालने को कहा गया है।

कहा गया कि मसले को शांतिपूर्वक रूप से हल करें तांकि दोनों को इसका फायदा हो। चीन के दावों के खिलाफ ऐतिहासिक दस्तावेज कहते हैं कि तिब्बत चीन का कभी भी हिस्सा नहीं रहा है, जबकि चीन उसे अपना कहता है।

एक्ट में कहा गया है कि तिब्बत-चीन विवाद के समाधान को बढ़ावा देने के लिए कानून पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये वर्ष 2002 के तिब्बती नीति अधिनियम और संशोधनों के माध्यम से अमेरिका की तिब्बत नीति को मजबूत करता है।

इसका उद्देश्य समाधान की सुविधा प्रदान करना है। बिल में विशेष बात ये है कि पूरी संधि बिना किसी शर्त के की जानी है।

बिल पास होने की खुशी में तिब्बती समाज के लोगों ने मल्लीताल के चाट पार्क में स्थानीय और पर्यटकों को मिष्ठान वितरित किया।

यह भी पढ़ें :  महिला आयोग जनसुनवाई: पति शराब पीकर करे मारपीट तो महिलाएं आत्मरक्षा के लिए रखें डंडा – उपाध्यक्ष

You missed

error: Content is protected !!