ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

राम सेवक सभा द्वारा बच्चों को कई वर्षों से रामलीला की तालीम सीखा रही है पारसी थिएटर की विलूप शैली सिर्फ नैनीताल में ही दिखती है

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  इन दिनों हर जगह रामलीला की तालीम चल रही है। रामसेवक सभा में तो छोटे छोटे बच्चे भी रामलीला के मंचन की तालीम में दिल लगाकर जुटे हैं। पारसी थियेटर की विलुपत शैली अब केवल नैनीताल में ही दिखती है।

   श्राद पक्ष के 14 अक्टूबर को खत्म होते ही नवरात्रों शुरू हो जाएंगी और इसके साथ ही रामलीला का पाठ भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए कलाकार कई महीनों से तैयारियों में जुटे हैं।

ऐसे ही एक वरिष्ठ कलाकार मिथिलेश पांडे ने नए कलाकार बच्चों को पिछले तीन महीनों से लगातार रामलीला की तालीम दी है। मिथिलेश खुद भी बीते 40 वर्षों से मेघनाथ का पाठ कर रहें है।

मिथिलेश के अनुसार उनकी व्यस्तता के कारण रामलीला के अच्छे जानकार प्रभात शाह गंगोला भी बच्चो को प्रशिक्षित कर रहे है । उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन में अनुभवी थियेटर कलाकारों का होना नैनीताल की राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला के लिए विशेष महत्व रखता है।

इससे निपुण कलाकारी के चलते ये कलाकार राम कहानी को जीवंत कर देते हैं। उन्होंने एक विशेष बात ये बताई की यहां पारसी थियेटर की विलुप्तप्राय शैली इस्तेमाल की जाती है।

इसमें शरद कुमार वासु की विजय, नारद मोह निषाद मिलन नाटक आदि रामसेवक सभा की तरफ से करेंगे।

नाटक में एक ही परिवार की चार बहने भी रामलीला में अपना सहयोग दे रही हैं। इसमें, श्रुति कोहली सूर्पनखा, अनुष्का कोहली केकई और आराधना कोहली सीता का पाठ निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : राज्य अतिथि गृह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी 

You missed

error: Content is protected !!