ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

प्रेमी से मिलने के लिए बहू ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, घटना को दिया चोरी का रूप

घर के सदस्यों को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली घटना से उधम सिंह नगर की किच्छा पुलिस ने  उठा दिया पर्दा 

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली घर की बहू समेत उसके पड़ोसी प्रेमी को किया गिरफ्तार

घटना के दिन महिला का पति बाहर गया हुआ था, युवती और उसके प्रेमी ने मिलने के लिए रची खौफनाक साजिश 

उधमसिंहनगर। 24 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति व उसकी पत्नी, बहू, दो बच्चे समेत 10 लोग बेहोशी की हालत में हैं और पूरी रात से सो रहे हैं. घर में अलमारी के ताले टूटे हुए हैं।

घर का बेटा 23 जुलाई की शाम माथा टेकने अमृतसर गया हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की तहकीकात कर रात के भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा तो मामला कुछ और ही निकला।

शक होने पर जब घर की बहू से सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चलता है. पति पंजाब चला गया तो उन्होंने मिलने का प्लान बनाया, लेकिन घर में सास, ससुर, बच्चे और मेहमान होने से उनका प्लान फेल हो रहा था।

जिसके बाद उन्होंने षड्यंत्र कर खाने में नींद की गोली मिला कर सभी को बेहोश कर दिया और घटना को छिपाने के लिए घटना को चोरी में तब्दील कर दिया।

सुबह आरोपी महिला ने नींद की गोली खा ली। 27 जुलाई को थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 11 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!