ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में होने वाली पैरा एशियन गेम्स में भाग लेने जाने वाली हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता को सम्मानित कर शुभकामनाए दी।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने निर्मला मेहता को शॉल ओड़ाकर सम्मानित करते हुए पैरा एशियाई गेम्स की खेलने जाने की बधाई दी और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी निर्मला मेहता ने कई अन्य देशों व प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर देवभूमि का नाम ऊचा किया है। 

निर्मला मेहता ने बताया कि आगामी 22 से 28 अक्टूबर तक चीन में पैरा एशियाई गेम्स होने हैं जिसके लिए उन्हें पैरा बॉल गेम में हिस्सा लेना है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आज एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के सहयोग से ही हो पाया है। 

वह भारत को पदक दिलाने के लिए पूरा जोर लगाकर खेलेंगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!