ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

कमेटी विस्तृत जांच कर सात दिन में  निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रद्योगिक विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच विवि की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई है।

कमेटी विस्तृत जांच कर सात दिन में अपनी रिपोर्ट निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को सौंपेगी।

कृषि महाविद्यालय स्थित पादप रोग विज्ञान विभाग और माॅलीक्यूलर बायोलाॅजी एंड जेनेटिक इंजीनियरिंग विभाग की एमएससी द्वितीय वर्ष की कुछ छात्राओं ने 26 जुलाई को पादप रोग विज्ञान के प्राध्यापक डाॅ. सत्य कुमार पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे।
सोमवार को हुई मामले की सुनवाई के बाद कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर डाॅ. सत्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डाॅ. गौहर ताज ने गोपनीय कार्यालय आदेश में प्रकरण की विस्तृत जांच विवि स्तर पर गठित सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी (अध्यक्ष डाॅ. सुनीता टी पांडेय) को सौंपी है।

निलंबन अवधि में डाॅ. सत्य कुमार कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार से संबद्ध रहेंगे। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय हस्त पुस्तिका के नियम संग्रह खंड-दो, भाग-दो से चार के मूल नियम 53 के प्रावधानों के तहत जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा।

कमेटी प्रकरण की नियमानुसार गहनतापूर्वक जांच करते हुए अपनी जांच आख्या सात दिन के अंदर निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें :  जनहित संस्था ने नैनीताल के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति उठाई, पालिकाध्यक्ष से सफाई व नए शौचालय निर्माण की मांग

You missed

error: Content is protected !!