ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हरिद्वार में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से खड़खड़ी में सूखी नदी में कांवड़ियों का वाहन बहा

हरिद्वार। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया और खड़खड़ी सूखी नदी में पानी भरने से कांवड़ियों का एक वाहन बह गया। शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गयीं और कनखल थाने में भी बरसात का पानी घुस गया।

तीन घंटे की भारी बारिश की वजह से पानी का बहाव इतना बढ़ा कि खड़खड़ी सूखी नदी में डाक कांवड़ियों का एक ट्रक भी बह गया। पिछले महीने की 25 तारीख को भी भारी बारिश से इसी सूखी नदी में खड़े करीब एक दर्जन चार पहिया वाहन बह गए थे।

ज्वालापुर की कई कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया। शहर में अधिकतर सड़कों पर नदियों की तरह पानी बहाने लगा। हरिद्वार के पॉश व्यावसायिक क्षेत्र रानीपुर मोड़ पर भी सड़कों पर भारी जल जमाव हुआ जबकि यहां कई बड़े-बड़े शोरूम में पानी घुस गया। कनखल के लाटोवाली में तीन से चार फुट तक पानी भर गया।

कांवड़ियों के मार्ग में बदलाव भी करना पड़ा। खड़खड़ी में सूखी नदी में डाक कांवड़ियों के वाहन के बहने पर पुलिस ने कहा कि ट्रक में कांवड़िये नहीं थे, लेकिन उसमें रसद और वापसी का जरुरी सामान था।

कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने यहां ट्रक खड़ा किया तो उन्हें किसी ने यहां पानी आने के बारे में नहीं बताया। खड़खडी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि ट्रक श्मशान घाट तक बहते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-नैनीताल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, करण मेहरा बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

You missed

error: Content is protected !!