बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा खुशबूदार हर्ब

 छोटी इलायची जिस भी व्यंजन में डाल दी जाए, उस डिश की स्वाद और खुशबू दोगुनी हो जाती है. छोटी इलायची में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

वैसे तो छोटी इलायची काफी महंगी होती है. ऐसे में इसे बार-बार खरीदना महंगा होता है. ऐसे में आप चाहें तो इलायची का पौधा अपने घर के गार्डन में भी लगा सकते हैं।

यहां बताए गए कुछ आसान तरीकों की मदद से आप घर में उगाएं इलायची का पौधा.

कई लोग अपने घर के आंगन, बगीचे या बालकनी में होम गार्डनिंग करते हैं. वहां तरह-तरह के पौधे लगाते हैं जैसे हरी मिर्च, धनिया पत्ती, साग, सब्जी आदि. ये आसानी से उगते भी हैं।

आप इस लिस्ट में छोटी इलायची भी शामिल कर लें. जी हां, आप थोड़ी सी मेहनत करके अपने गार्डन में इलायची का पौधा भी उगा सकते हैं।

यदि आपने अब तक छोटी इलायची का पौधा नहीं लगाया है तो यहां बताए गए आसान तरीके से लगा सकते हैं।

आमतौर पर हर घर में छोटी इलायची इस्तेमाल होती है. यह मार्केट में काफी महंगी भी मिलती है।

कैसा हो कि आपके घर में ही इलायची उगने लगे और आपको मार्केट से महंगी इलायची खरीदने की जरूरत ही ना पड़े. यदि आप चाहते हैं।

इलायची की खेती करना तो इन बातों को जरूर में ध्यान रखें।

इलायची लगाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए
यदि आप अपने घर के आंगन, छत या गार्डन में छोटी इलायची का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चाहिए गमला, बीज, खाद, मिट्टी और पानी. गमले की बजाय आप इसे किसी कंटेनर में भी लगा सकते हैं।

इलायची का पौधा लगाने का तरीका 

सबसे पहले आप गमले या कंटेनर में 50 फीसदी कोको पीट खाद (Cocopeat) यानी नारियल की भूसी और 50 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट मिट्टी डालकर पॉटिंग कर लें. कोकोपीट को गार्डनिंग में इस्तेमाल किया जाता है।

पौधों का ग्रोथ सही होता है. इससे पौधे की जड़ मजबूत रहती है. अब इसमें इलायची के पौधे के बीज को मिट्टी में डालकर अच्छी तरह से दबा दें. साथ ही थोड़ा सा पानी डाल दें।

पानी एक बार में ही बहुत अधिक ना डाल दें. जब भी मिट्टी सूख जाए तो आप गमले में पानी डाल दें. प्रतिदिन बहुत अधिक पानी देने से बचें वरना पौधा खराब हो जाएगा।

धीरे-धीरे इसमें पौधा निकलने लगेगा. अच्छी तरह से देखभाल करने, प्रॉपर तापमान, पानी आदि देने से इलायची के पौधे में 2-3 साल में कैप्सूल लगने लगते हैं. ये कैप्सूल अच्छी तरह से बढ़ जाएं तो इन्हें तोड़ा जा सकता है।

आप घर में इलायची का पौधा लगाने, उसकी केयर के बारे में किसी एक्सपर्ट से राय भी जरूर ले लें।

किन बातों का रखें खास ध्यान
पानी देते रहना जरूरी है, लेकिन एक बार में ही बहुत अधिक पानी ना दें. अधिक पानी देने से इसकी जड़ को नुकसान पहुंच सकता है, खासकर सर्दियों के मौमस में अधिक पानी देने से बचना चाहिए।

मिट्टी में नमी बनी रहे, उतना ही पानी दें. ऐसे जगह पर गमला रखा हो, जहां सूरज की रोशनी पर्याप्त आती हो. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस पौधे को बढ़ने के लिए प्रॉपर रोशनी जरूरी है।

इलायची का पौधा गर्म तापमान में तेजी से बढ़ता है. बहुत तेज धूप डायरेक्ट पौधे पर ना पड़े, इसका भी ख्याल रखें. बता दें कि इस पौधे के विकास के लिए तापमान सिर्फ 15-35 डिग्री सेल्सियस ही हो।

इससे इलायची के बीज अच्छी तरह से अंकुरित हो जाते हैं।

यदि आप गर्मी के मौसम में इलायची का पौधा लगाएं तो ज्यादा बेहतर होगा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.