ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल में कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा,बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर में मिली अनियमितताएं 

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। बेस अस्पताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक छापेमारी की कमिश्नर दीपक रावत बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर में पहुंचे जहां उन्होंने भारी अनियमिताएं देखी।

उन्होंने डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाई।

साथ ही एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक करने के निर्देश दिए कि डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं?

कुमाऊं कमिश्नर ने रोजाना डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 70 मरीज का रोजाना डायलिसिस होता है और हालात कितने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है।

लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधर जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश

You missed

error: Content is protected !!