ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शहर में चोरों का आतंक इतना बड़ा गया है कि इन्हें अब पुलिस का खौफ भी बिल्कुल नहीं है। बड़े शोरूमों में भी नकाबपोश बदमाश धावा बोलने लगे 

हल्द्वानी। महिंद्रा एंड महिंद्रा बजरंग शोरुम के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया की वह शनिवार रात घर में सो रहे थे। दुसरे फ्लोर में उनकी केबिन के पास तिजोरी रखी थी।

नकाबपोश बदमाश पहले उनके शोरूम में घुसे और दरवाजा तोड़कर दुसरे फ्लोर में घुस गए। लाखों रुपए से भरी तिजोरी को ऊपर के फ्लोर से बदमाशों ने नीचे फेंका फिर तिजोरी को लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। इतना ही नहीं शातिर चोर सीसीटीवी की दो डीवीआर भी साथ ले गए।

महिंद्रा बजरंग मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब चोर उनके शोरूम में घुसे तो वह लाठी डंडे और हथौड़ों से लैस थे।

कैश से भरी उनकी तिजोरी को भी बदमाश लेकर फरार हो गए। पीड़ित शोरूम मालिक ने जल्दी से जल्दी पुलिस से चोरों को पकड़कर खुलासा करने की मांग की है।

सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीमें लगा दी गई है। फिंगर सेंसर भी ले लिए गए हैं। सीओ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है की शोरूम में पूर्व में काम करने वाले कर्मचारियों को तिजोरी के बारे में पता होगा।

उन्होंने बताया की यहां काम करने वाले कर्मचारियों और पूर्व में शोरूम को छोड़कर गए वर्करों से भी पूछताछ की जा रही है। सीओ ने कहा पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप होने पर भड़का जनआक्रोश, विधायक सुमित हृदयेश व पार्षद रवि जोशी ने दिया धरना

You missed

error: Content is protected !!