ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी/ चोरगलिया। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखनमंडी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 5 के बच्चों की मैथ विजाल्ड एंड स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन संकुल कुंवरपुर में किया गया।

प्रतियोगिता दो चरणों में हुई प्रथम चरण मैथ विजाल्ड जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र बच्चों को दिए गए।

द्वितीय चरण में स्पेलिंग जीनियस में तीन चरणों में संपन्न हुई प्रथम चरण में 30 शब्दों का उच्चारण, द्वितीय चरणों में 10 रिक्त स्थान की पूर्ति एवं तृतीय चरण में 10 शब्दों को लिखना बच्चों को दिया गया।

मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में खुशी पलाडिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर 42 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर अजीत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाडखेड़ा 39 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर एवं राम लखन राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव लछ्मपुर 38 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में कृष्णा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव लछ्मपुर 42 अंकों के साथ प्रथम स्थान कृष्णा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा 29 अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं सुभाना राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर 28 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में निर्णय के रूप में खीमेश भट्ट,प्रेम प्रकाश दानी ,सपना महतोलिया , गणेश दत्त सती एवं अनुराधा सक्सेना मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का संचालन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखनमंडी के प्रभारी डिकर सिंह पडियार सह प्रभारी अमित जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आज की इस प्रतियोगिता में मंजू रानी, संध्या गर्ग, सवितेश गुरूरानी, राकेश पांडे, सविता देवी ,रमा उनियाल ,संतोष रौतेला ,रमेश चंद्र रौतेला, अनुपा शाह, हेमपुरी गोस्वामी, दिलीप सिंह ,सरोजिनी बिष्ट, गजाला आरा,गीता अधिकारी, ओम प्रकाश, अनुराधा सक्सेना, प्रेमचंद सिंह बिष्ट , सरोजिनी बिष्ट, सविता टम्टा, शोभा शर्मा सहित अनेको शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

अंत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया गया , और प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।

यह भी पढ़ें :  जनहित संस्था ने नैनीताल के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति उठाई, पालिकाध्यक्ष से सफाई व नए शौचालय निर्माण की मांग

You missed

error: Content is protected !!