ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ए०एन० टी० एफ० नैनीताल तथा कोतवाली हल्द्वानी ने स्मैक के तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

आदेश के क्रम में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, नोडल अधिकारी ए०एन०टी०एफ०, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी व  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे जिला ए०एन०टी०एफ की टीम द्वारा अब्दुल्ला बिल्डिंग वाली गली में लाल सलाम स्कूल के पास मंगल पड़ाव कोतवाली हल्द्वानी के पास दौराने चेकिंग अभियुक्त के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

12.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 8/21/60एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया कि वह स्मैक राजपुरा से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाता है तथा हल्द्वानी, बनभूलपुरा क्षेत्र में बेचकर अधिक पैसे कमाने के लालच में यह काम करता हैं।

गिरफ्तार  मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी लाइन नंबर -8 बंजारन मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल का रहने वाला है।

गिरफ्तारी टीम में 
1. उप निरीक्षक श्री गुलाब कंबोज कोतवाली हल्द्वानी
2,कानि0 श्री अमनदीप सिंह एएनटीएफ
3. कानि0 श्री राजेंद्र जोशी एएनटीएफ 4. कानि0 श्री अरुण राठौर कोतवाली हल्द्वानी

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दोहरी पेंशन घोटाला: 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे वृद्धा-विधवा पेंशन
error: Content is protected !!