नैनीताल भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली जिसमें सांसद अजय भट्ट तिरंगा रैली में शामिल हुए
रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा चीनाबाबा चौराहे से आरंभ हुई जो नैनीताल की बाजार से होते हुए पंत पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारे लगाए।
तिरंगा यात्रा में शिरकत नैनीताल पहुचे सांसद अजय भट्ट ने कहा भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल जिले की विधानसभाओं में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने के लिए यह अभियान सफल रहा है।
अजय भट्ट ने कहा बहुत ही संघर्षों के बाद भारत को आजादी मिली है, इसलिए सभी को आजादी का सम्मान करना चाहिए।
यात्रा सांसद अजय भट्ट, प्रताप बिष्ट, अरविंद पडियार, गोपाल रावत, नितिन कार्की, भूपाल सिंह बिष्ट, आशु उपाधियाए, आनन्द बिष्ट, शैलेश सिंह बिष्ट, ललित ढैला, युवराज करायत, संतोष साह, आशीष बजाज, सागर आर्य, भगवत रावत, मनोज जगाती, प्रकाश आर्या,हिमांशु उपाध्याय अरुण कुमार,
शांति मेहरा, भावना मेहरा, नेहू जोशी,जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, दीपिका बनवाल, कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन,वर्षा आर्य, भारती, तनुजा बगड़वाल, रेनू पंत, चंद्र पंत रा,आरती बिष्ट, कलावत,अस्वलधा कोलिया, सुमन,ममता, तारा राणा, रेनू, ज्योति भट्ट,ज्योति ढोंडियाल, रमा पाठक गजला कमाल मीनू बुधलाकोटी, रेखा जोशी, आरती बिष्ट,कलावत अस्वल,आदि लोग तिरंगा यात्रा में शामिल थे।














