ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल नगर पालिका में सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर ने पालिका सभागार में कर्मचारियों से साथ ली बैठक

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह नैनीताल पहुचे। यहां उन्होंने नगर पालिका सभागार में अधिकारियों तथा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
सफ़ाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर ने बताया प्रदेश सरकार पर्यावरण मित्रों के हितों में कार्य करने के कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में कुमाऊँ की नगर निगमों, नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में जाकर पर्यावरण मित्रों की समस्याए सुनकर उन्हें निस्तारित कर रहे है।

उन्होंने कहा जिन नगर निगमों, नगर पालिकाओं द्वारा सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नही दिया जा रहा है उन सभी निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा देवभूमि सफाई संघ की 7 सूत्रीय मागों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के साथ ही जल्द ही इसमें निर्णय ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
error: Content is protected !!