ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के छ: छात्र-छात्राओं का चयन

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत।  चयनित छात्र-छात्राओं में यशस्वी धामी, आरती बोरा और गौतम पांडे(9 से 11 आयु वर्ग) में चयन हुआ हैI वहीं (11 से 14 आयु वर्ग) में चिरायु नेगी, ध्रुव राणा ,धीर बिष्ट का चयन हुआ है।

जिसको लेकर विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सैम स्मिथ और भूपेंद्र परिहार ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने (9 से 11 आयु वर्ग) ₹1500 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगेI यह सहायता एक वर्ष तक रहेगी।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार,खेल समन्वयक ( ताडीखेत ब्लाक)डाॅ. शिवराज सिंह बिष्ट, शारीरिक शिक्षक मनमोहन देव, हेम पन्त,बृजेश जोशी सहित छात्रों के माता-पिता एवं पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  रक्षिका लर्निंग हब के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में लहराया सफलता का परचम
error: Content is protected !!