महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकली गयी
रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा महानिरीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकली गयी। यह रैली गालियाध्योली बाज़ार से रानीखेत बाज़ार तक निकाली गयी।
इस रैली के दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने नागरिकों को तिरंगा ध्वज बांटा और 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों, अध्यापकों एवं स्थानीय ग्रामीणों को तिरंगा ध्वज बांटा गया।
सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों को भी तिरंगा ध्वज बांटा गया तथा कैंपस में विभिन्न स्थनों पर तिरंगा ध्वज लगाया गया।
इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सभी इस पुण्य अवसर पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज फहराएँ।
इस कार्यक्रम में श्री राहुल कुमार रॉय सहायक कमांडेंट, निरीक्षक श्री शशांक राणा, श्री दर्शन सिंह बिष्ट, सहायक उप निरीक्षक पीयूष कुमार, रमण सिंह, श्री नन्द कुमार अन्य बलकर्मियों, स्कूल के बच्चों, अध्यापकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया ।

