ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बीजेपी महिला मोर्चा ने कंटोमेंट तल्लीताल में सेना के जवानों को राखी बांधी।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में महिलाओं ने सेना के जवान फौजी भाइयों के कलाइयों में बाधी राखी इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने कहा की सेना के जवान देश की रक्षा करते है।

उनकी दीर्घ आयु के लिए उनके हाथों में राखी बांधी है,रक्षाबंधन पर जवान अपने घर नहीं जा पाते है इसलिए जो देश की रक्षा करते है हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए।

सिपाही शैलेश यादव कहा की हम लोग हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते है, आज सारी बहनो ने हमारी दीर्घ आयु केलिए राखी बांधी जिससे उन्हें अपने घर व बहनो का एहसास दिलाया है।

इसके अलावा महिला मोर्चा ने तल्लीताल चौकी में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जिस तरह से सभी फौजी हमारी रक्षा करते है,देश की रक्षा करते है। उसी तरह सभी भाइयों की दिर्घ आयु के लिए हमारे द्वारा उनकी रक्षा के लिए उनके हाथ में राखी बांधी है।

और एक संदेश दिया है कि जिस तरह से सभी फौजी भाई देश की सेवा करते है हमारी रक्षा करते है भगवान सभी को लंबी आयु दे उनके पारीवार में सुख समृद्धि दे।

इस दौरान रीना मेहरा, दीपिका बिनवाल, आरती बिष्ट, सोनू साह, ममता कुमय्याँ , तारा राणा, नीतू जोशी, नीमा खुलबे, अमिता साह, कनिका रावत, तारा बोरा, चंद्रशेखर गारीवाल,राधा पांडे खोलिया, कृष्णा साह समेत अन्य महिलाएं  

ने आर्मी के जवानों में शैलेश यादव, संजय कुमार, संजीव कुमार, अमोल उगरे, लावा विजी, विश्वजीत दास, ज्वाला, वृंदावन अधिकारी, सिमरन जीत, हर्षसिमरन समेत तल्लीताल एसओ रमेश सिंह बोहरा, पीएस रौतेला, प्रेम बल्लभ छिमवाल,अनूप सिंह, ललित राम, योगेश कुमारआदि को राखी बांधी।

यह भी पढ़ें :  चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा-आरती महंगी
error: Content is protected !!