हल्द्वानी। मोटे अनाज को लेकर 21 से अगस्त को हल्द्वानी के मधुबन बैंक्विट हॉल में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मकसद यह है कि लोगों को मोटे अनाज खासकर मक्का, बाजरा, झंगोरा के बारे में पता चल सके और लॉग इन उत्पादों के प्रति जागरूक हो।

ऐसा इसलिए है कि आधुनिकता की दौड़ में हम पहाड़ों के मोटे अनाज को लगातार भूलते जा रहे हैं, कार्यक्रम में मक्के और झंगोरे और मंडुए क्व उत्पादों का आप स्वाद भी ले सकेंगे, अभ्युदय परिवर्तन संस्था की संरक्षक भुवन जोशी ने कहा की मोटा अनाज पहाड़ों की आर्थिकी का भी जरिया है।

खासकर भुट्टा नैनीताल में बहुत प्रसिद्ध है और आर्थिकी का जरिया भी है लिहाज़ा भुट्टे के प्रति नयी पीढ़ी को जागरूक करना और मोटे अनाज को बाजार में नया स्थान मिले।

इसको लेकर भुट्टे का स्वाद भी लोग इस कार्यक्रम में ले सकेंगे, भुवन जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति सब की सहभागिता जरूरी है जिससे मोटा अनाज सबकी घरों का अनाज बन सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, कर्मचारियों की नियुक्ति और मनरेगा भुगतान की मांग; आज गैरसैंण कूच का ऐलान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.