ब्रेकिंग न्यूज़
ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहासअमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मानSSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
खबर शेयर करे -

रक्षाबंधन पर्व पर नानी के घर आए पांच साल के बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया

देहरादून।  राखी के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई. यहां एक पांच साल के बच्चे को गुलदार उठा ले गया. घटना उत्तराखंड के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा की है।

मासूम अपनी नानी के घर रक्षा बंधन मनाने के लिए आया था. बच्चे के साथ उसकी मां भी आई थी. पुलिस को अबतक बच्चे की बॉडी नहीं मिली है।गुलदार बच्चे को घर के आंगन से उठाकर ले गया।

रक्षाबंधन पर्व पर नानी के घर आए पांच साल के बच्चे आदित्य पुत्र देवेंद्र सिंह को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया. घटना के बाद से इलके में हड़कंप मच गया।

महिला अपने पांत साल के आदित्य के साथ उसकी नानी के घर आई थी. पूरे दिन राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन शाम होते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

गुठेरथा समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीण बच्चे की तलाश में जंगल और पूरा इलाका खंगाल रहे हैं, उधर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के लोग गांव में पहुंच गए और बच्चे की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाम को करीब 7 बजे बच्चा आंगन में खेल रहा था, तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उसे दबोचकर झाड़ियों में ले गया।

इसके बाद गांववालों में हड़कंप मच गया और जगह-जगह बच्चे की तलाश की जाने लगी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडौन की तहसीलदार शालिनी मौर्य को दी।

इसके अलावा, रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए. देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों लोग बच्चे की तलाश में जुट गए।

दिल दहलाने वाली बात ये है कि रिखणीखाल के पुलिस को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का एक पैर मिला है, इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब मासूम के बचे होने की उम्मीद कम ही है. बच्चे की तलाश की जारी रही है।

मंगलवार सुबह बच्चे को मां के साथ वापस उनेरी गांव लौटना था. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास काफी दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा था. सोमवार को घटना से करीब आधा घंटा पहले भी गांव लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में गुलदार दिखा था।

देवियोखाल और गुठेरथा क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है. फिलहाल पुलिस और ग्रामीण बच्चे की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!