हल्द्वानी में भारी बारिश से आया मलवा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। देर रात बादल फटने से मची तबाही से लोगों के घरों में भारी मलबा घुस गया। बरसात और अतिवृष्टि के चलते आमखड़ी नाले की दीवार ध्वस्त होने के बाद कई इलाकों में भारी जल भराव और मलबा आ गया।

इस मलवे की चपेट में कई वाहन आकर क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी और मालवा घुस गया। रात से ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुड़ गया है।हल्द्वानी : बादल फटने से मची तबाही, घरों में आया मलवा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

वर्तमान में जहां राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता की चैक बांट रहे हैं तो वही नगर निगम जेसीबी वह अन्य कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में आए मालवे की सफाई हल्द्वानी : बादल फटने से मची तबाही, घरों में आया मलवा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्तमें लगा हुआ है।

इसके अलावा प्रशासन ने पोकलैंड लगाकर नाले की दीवार को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य पर जुटा हुआ है।हल्द्वानी : बादल फटने से मची तबाही, घरों में आया मलवा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

घरों की और सड़कों की सफाई का काम चल रहा है साथ ही अब तक 86 परिवार चिन्हित कर चेक बांटे जा रहे हैं। सफाई में थोड़ा समय और लगेगा फिलहाल हालात नियंत्रण में है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.