ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

मुसलाधार बारिश से जन-जीवन हुआ प्रभावित, प्रशासन ने आपदा मद से बांटी राहत राशि

रिपोर्ट : नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। पिछले 24 घंटे से हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान और आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है।

बरसात से काठगोदाम क्षेत्र के आमखडी नाले की दीवार टूट गई थी जिसके चलते आसपास के कई इलाकों में बने लोगों के घरों में पानी और कीचड़ घुस गया था।

जिसको प्रशासन द्वारा नगर निगम की टीम से सफाई करवा कर हटाया गया है वहीं कल देर रात फतेहपुर स्थित 52 डांट के पास नाले में काफी पानी आ गया था।

औरइसी दौरान वहां एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई गनीमत यह रही की कार में बैठे दोनों लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है।

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसका आकलन किया जा रहा है आमखड़ी नाले की दीवार टूटने से जिन लोगो के घरों में पानी और कीचड़ आया था।

उनका जो भी नुकसान हुआ है ऐसे 100 से अधिक लोगों को प्रशासन ने चिन्हित किया है और उनको आपदा मद से सहायता राशि दे दी गई है।

एसडीएम परितोष वर्मा ने बरसात के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील की है उन्होंने कहा जब नदी नाले और रपटे तेज रफ्तार में चलते हैं।

तब कोई भी अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें और उन्हें पार करने की कोशिश ना करें बरसात के दौरान प्रशासन लोगों की सहयोग के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें :  जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, धोखाधड़ी, भूमि विवाद और अवैध निर्माण समेत कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

You missed

error: Content is protected !!