ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

हल्‍द्वानी में गर्ल फ्रेंड द्वारा कारोबारी को सांप से डसवाकर हत्‍या करने के बाद अब जसपुर में एक और मामला सामने आया है।

जसपुर। दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु के मामले में मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर बीमा राशि हड़पने के लिए बहन को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सांप के काटने से मौत की पुष्टि

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सांप के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उप्र के जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम कुकरझुंडी निवासी अजीत सिंह पुत्र सोवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन सलोनी चौधरी का विवाह 12 साल पहले ग्राम बढ़ियोवाला आमका निवासी शुभम चौधरी पुत्र विजयपाल सिंह से हुआ था।

इस बीच सलोनी की एक पुत्री रीता और पुत्र गौरांग पैदा हुआ। आरोप है कि चार साल पहले उसके बहनोई का एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। पति इसे लेकर सलोनी को तलाक देने का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बहनोई नहीं सुधरा।

आरोप है कि ससुर सहित युवती ने तलाक न देने पर सलोनी को जान से मारने की धमकी दी। बीती जनवरी में काल कर सलोनी ने यह बात उन्हें बताई थी। आरोप यह भी है कि पति व ससुर ने अज्ञात वकील के जरिये सलोनी के लाखों रुपये के बीमे कराए। बीती 15 जुलाई को 25 लाख रुपये की बीमा पालिसी कराई गई।

पति ने स्वयं को नामिनी बनवाकर दो लाख रुपये कंपनी को अदा कर दिए। वहीं चार अन्य बीमा कंपनियों से भी बीमा पालिसी कराई। विवाहिता के भाई के अनुसार पति, ससुर, अज्ञात वकील सहित एक युवती ने 10 अगस्त की रात झोलाछाप को बुलाकर सलोनी के बाएं पैर में जहर का इंजेक्शन लगवाया।

उल्टी होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 अगस्त को आरोपित पति ने फोन कर बताया कि सोते समय उसकी बहन को सांप ने काट लिया है। मामले में बीएनएस 103 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नहर में पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

You missed

error: Content is protected !!