रात में जागकर दहशत में जी रहे हैं खुपी ग्राम के लोग,
भू स्खलन खूपी कुरियानाला का हो ट्रीटमेंट या स्थानीय निवासियों का हो विस्थापन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। भूमियाधार खूपी में ब्लाक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों के साथ कुरिया नाला एससी पी ग्राम खूपी का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रमुख ने कहा इस क्षेत्र का हिस्सा कई समय से बैठ रहा है। शासन प्रशासन द्वारा कई बार यहां का निरीक्षण भी किया गया।नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग

लेकिन ट्रीटमेंट नही हुआ। इस क्षेत्र के कुरियानाला का ट्रीटमेंट हो या इस तोक के विस्थापन की सरकार व शासन प्रशासन को उचित कार्यवाही करनी चाहिए।लगभग 13 साल से खुपी गांव में आपदा की मार झेल रहा है।नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग

यहां के लोगों की रात की नींद गायब है ग्रामीण जैसे तैसे अपना जीवन यापन कर रहे हैं ये सोचकर कि कभी तो शासन प्रशासन उनकी खोज खबर लेगा बरसात में यहां के घरों में आपदा का कहर जम कर बरसता है।नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग

रात में लोगो की नीद उड़ी हुई है और हर आपदा में प्रशाशन द्वारा निरीक्षण किया जाता है परंतु रिजल्ट आखिर में शून्य नजर आता है।

प्रमुख मनरेगा से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया व प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था जाची। विद्युत विभाग के अधिकारियों से गांव में बिजली से संबंधित कार्यों को ठीक करने के लिए निर्देश दिए।

ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य मंत्री व सिंचाई मंत्री से कुरियानाला के ट्रीटमेंट कर आपदा से बचाव हेतु कुरिया नाला पर बृहद स्तर पर कार्य करने को पत्र भी लिखा है ताकि गांव को सुरक्षित किया जा सके । स्थानीय लोग लंबे समय से कुरिया नाला ट्रीटमेंट या विस्थापन की माग लंबे समय से कर रहे हैं।नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग

इस दौरान प्रधान अमित कुमार, शेखर भट पूर्व प्रधान मीनाक्षी टम्टा , पूर्व प्रधान श्रीमती माया आर्या ,सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप त्यागी ,रवि कुमार ,प्रदीप कुमार , प्रमोद कुमार ,प्यारेलाल पवन ,कुंदन,महेश चंद्र, सुरेश चंद्र, बच्ची लाल , सरली देवी , जानकी देवी ,ममता , राजेश कुमार , कैलाश ,लीलाधर , माया देवी , गोविंद लाल , दयानंद, सुधीर , मीना, निहारिका , हेमा देवी , कुंती देवी , कुन्दन जीना ,धीरेंद्र जीना, कमल,बीडीओ जगदीश पंत, सीडीपीओ डाo रेनू मर्तोलिया,विद्युत प्रियंक पांडे,एडीओपी कैलाश गोस्वामी, कृषि नेहा जोशी दिव्या भट्ट, शिक्षा विभाग आदि ग्रामीण विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग नैनीताल : रात में दहशत में जीने को मजबूर खुपी ग्रामसभा के लोग

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.