ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

तल्लीताल पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

नैनीताल।  तल्लीताल थानाध्यक्ष  रमेश सिंह बोरा व पुलिस टीम म0का0 वंदना त्यागी द्वारा ग्राम भल्यूटी प्राइमरी पाठशाला में ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी रावत व NGO के सहायक कर्मी ग्राम भल्यूटी की महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं को किसी भी समस्या होने एवम पुलिस मदद हेतु डायल 112 व गौरा शक्ति ऐप में शिकायत दर्ज हेतु बताया गया। महिलाओं को मासिक गोष्ठी जनप्रतिनिधियों के समक्ष आयोजित करने हेतु बताया गया जिसमें गांव की समस्याओं के संबंध में वार्ता की जा सके एवं अपनी घरेलू परेशानियों से अवगत कराकर शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
महिलाओं को कानून और पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई, महिलाओ के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे जागरूक किया।
सभी को महिला अधिकारों से अवगत कराया गया व थाना/चौकी/कर्मचारी गणों के मोबाइल नंबर से अवगत कराया गया जिससे किसी भी प्रकार की सूचना से पुलिस को सूचित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई व जागरुकता अभियान के तहत समूह बनाकर गांव में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। गांव में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में निकटतम थाना/चौकी व ग्राम प्रधान को सूचित करने हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें :  बहू की बहादुरी: दरांती से बाघ पर किया वार, सास की बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!