ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

एक कार में महिला पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैली,सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ की

देहरादून। थाना राजपुर के अंतर्गत एक कार में महिला पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

सोमवार को थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है।

उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले।

घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे,राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है।महेश्वरी देवी विधवा है।

घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो।

प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए।

शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी।

पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में GST विभाग ने 7 फर्मों पर मारा छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी

You missed

error: Content is protected !!