ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बी.डी पांडे अस्पताल में इलाज के आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर, मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा शुल्क में कमी कर दी गयी है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला अस्पताल बी.डी. पांडे में इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

अस्पताल प्रबंधन ने शासन से मिले दिशा – निर्देशों के क्रम में मरीजों से लिए स्वास्थ्य सेवा शुल्क में कमी कर दी गयी है।

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा . तरुण कुमार टम्टा ने बताया कि वाह्य रोगी विभाग ( ओपीडी ) का जो शुल्क पूर्व में 28 रुपया लिया जाता था।

अब उसे घटाकर 20 रुपएं कर दिया गया है। अन्त : रोगी विभाग ( आईपीडी ) के लिए जो पूर्व में 144 रुपया शुल्क था उसे घटाकर 50 रुपएं कर दिया गया है।

इसी क्रम में जनरल वार्ड में तीन दिन के बाद पूर्व में 57 रुपया शुल्क लिया जाता था अब उसे भी घटाकर 25 रुपया कर दिया गया है वहीं प्राईवेट वार्ड का शुल्क जो 430 रुपये था।

वह अब 150 रुपएं करने के साथ ही एम्बुलैंस शुल्क ( न्यूनतम पांच किलोमीटर तक ) अब 200 रुपये देना होगा जबकि 5 किलोमीटर से अतिरिक्त दूरी के लिए 20 रुपया प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा।

डा . टी. के. टम्टा ने बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल में होने वाले अन्य परीक्षणों व निदान जांच हेतु शुल्क का निर्धारण राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की नवीनतम दरों के अनुसार ही लिए जाएंगें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर बवाल, प्राधिकरण पर गंभीर आरोप,"गरीब के लिए नियम, अमीर के लिए छूट?" प्राधिकरण पर फूटा लोगों का गुस्सा

You missed

error: Content is protected !!