ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवाओं के लिए अच्छी खबर:  इंडियन ऑयल में 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिस के 1720 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। बजे से एक्टिव हो जाएगा।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाना होगा। IOCL भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक 21 अक्तूबर 2023 को वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर करें।

IOCL Recruitment रिक्तियों की संख्या इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 1720 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं।

ट्रेड अपरेंटिस (फिटर) – मैकेनिकल 189 पद

ट्रेड अपरेंटिस (बॉयलर) – मैकेनिकल 59 पद तकनीशियन अपरेंटिस रसायन 345 पद

केमिकल 421 पद – तकनीशियन अपरेंटिस मैकेनिकल 169 पद तकनीशियन अपरेंटिस इलेक्ट्रिकल 244 पद

तकनीशियन अपरेंटिस इंस्ट्रुमेंटेशन 93 पद

ट्रेड अपरेंटिस सचिवीय सहायक 79 पद ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट 39 पद

ट्रेड अपरेंटिसडेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अपरेंटिस ) 49

पद ट्रेड अपरेंटिसडेटा एंट्री ऑपरेटर (कौशल प्रमाणपत्र

धारक) 33 पद

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिए अप्लाई करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। आयु में छूट नियमानुसार एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए लागू है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल घूमने आई पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, कार से घसीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!