ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आवारा घूम रहे जानवर से टकराकर बाइक सवार दो युवक चोटिल

लालकुआं। नेशनल हाईवे 109 पर हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के पास एक आवारा घूम रहे जानवर से टकराकर बाइक सवार दो युवक चोटिल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BJ 9221 द्वारा हल्दुचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सोयाबीन फैक्ट्री के पास नेशनल हाईवे 109 पर बाइक सवार युवक गोवंश से टकरा गए।

जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से युवकों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय  हल्द्वानी भिजवाया।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत-चिलियानौला नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर कमलेश बोरा की पुनः नियुक्ति, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया भावुक आभार

You missed

error: Content is protected !!