ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बहन के प्रेम विवाह से नाराज सगे भाई ने सात माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर की हत्या

ऊधमसिंहनगर। बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के दूरस्थ गांव महुआडाली में मंगलवार को सगे भाई ने सात माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने बहनोई को भी जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसने किसी तरह भागकर जान बचाई।

हॉरर किलिंग की इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, जगतपुरा गांव की राज कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सोनम ने करीब एक वर्ष पूर्व महुआडाली गांव के निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ प्रेम विवाह किया था।

प्रेमविवाह से सोनम का भाई राजीव बेहद नाराज था। सोनम सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सोनम 18 वर्षीय पड़ोसी युवती के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले के पास शौच को गई थी।

आरोप है कि इसी बीच वहां पर राजीव तमंचा लेकर आया और उसने बहन सोनम के सीने पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर सोनम का पति पवन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन राजीव ने उस पर भी फायर करने का प्रयास किया, जिसने भागकर जान बचाई। एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  बागेश्वर में बारिश का कहर: 14 सड़कें बंद, स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, पेयजल और बिजली सेवाएं भी प्रभावित

You missed

error: Content is protected !!