ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अपराधों को रोकने हेतु SP CITY ने सुरक्षा के दृष्टिगत बैंकों में चलाया चैकिंग अभियान, दिए निर्देश

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल अपराधों को रोकने के लिए शहर के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना और अपराधों को रोकने के उद्देश्य से चैकिंग अभियान चलाया।

चैकिंग अभियान के दौरान SP CITY श्री प्रकाश चन्द्र द्वारा पुलिस टीम के साथ भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा आदि बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा गार्डों का निरीक्षण, कर्मचारियों के सत्यापन, एमरजेंसी अलार्म आदि का निरीक्षण किया गया।

बैंक कर्मचारियों को सुरक्षा निर्देश दिए गए, अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया। अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, DVR को सुरक्षित स्थान पर रखने, एमरजेंसी अलार्म प्रत्येक दशा में लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस अधिकारी एवं महत्वपूर्ण नंबर व डायल 112 को बैंक के अंदर बाहर चस्पा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे इमरजेंसी पडने पर तत्काल मदद के लिए कॉल की जा सके।

बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों से वार्ता कर कहा कि अपराधों को रोकने के लिए हमें हर संभव कदम उठाना होगा। बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना प्रभारी द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत बैंकों की सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम का होगा विस्तार, नई बिल्डिंग और सुभाष नगर में खुलेगा नया कार्यालय
error: Content is protected !!