द्वाराहाट क्षेत्र पंचायत की बैठक में गरजे प्रतिनिधि।बिजली, पानी की समस्या के साथ चिकित्सा पर उठे सवाल।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

 अल्मोड़ा।  विकासखण्ड द्वाराहाट के खण्ड विकास कार्यालय मे ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।

जिसमे मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

बैठक मे जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सदन को विधायक मदन सिंह बिष्ट ने संबोधित किया और अपना पूर्ण सहयोग विकास कार्यों के लिए दिया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह ने मुझोली में आई पिछले दिनों आपदा से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन सही नहीं होने पर विभाग को घेरा।

जिसमे जल जीवन मिशन के कार्यों मे किए जा रहे कार्यो के बारे मे अधिकारियों से जब सवाल किए तो अधिकारीगण जवाब देने में परेशान नजर आए।

वही उन्होंने बैठक में अपने क्षेत्र के अन्य विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

वहीं ग्राम प्रधान प्रमोद जोशी और प्रकाश अधिकारी ने कहा कि जब बैठक मे समस्या का समाधान ही नही होना है तो हम सदन का बायकॉट करते हैं। जिस पर उन्हें ऐसा करने से रोका गया।

बैठक मे चिकित्सा विभाग की बात पर ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला ने सीएमओ अल्मोड़ा से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वस्थ होना चाहिए न की बीमार।

उन्होने कहा कि डाक्टरों का रोस्टर ड्यूटी चार्ट लगना चाहिए और जो भी प्रभारी हो उन्हें ड्यूटी समय में केंद्र में होना ही चाहिए।

डाक्टर चाहे रेगुलर हो या फिर बांडेड सबको समय के साथ और सही बर्ताव के साथ मरीजों और तीमारदारों से मिलकर रहना होगा। 

बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कलेक्ट्रेट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी; आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.