57 वाहिनी SSB के समवाय बनबसा के द्वारा अवैध 40 जिन्दा राउंड जब्त किया 

उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा थाने में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है।

भाजपा विधायक के भाई को थाने से भी जाने दिया गया है इन्हे एसएसबी ने चेकिंग के दौरान पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया था।

जानकारी के मुताबिक इनके पास आर्म्स लाइसेंस भी है जिसे वो दिखा नही पाए। और कारतूस गलती से सामान में चले आए। एसपी।चम्पावत के मुताबिक लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन है क्योंकि सीमा के बाहर ये कारतूस गए थे।

आपको बताते चलें की शुक्रवार को एसएसबी ने चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में नेपाल जा रहे दो लोगों से 7.65 एमएम के 40 कारतूस बरामद किए थे एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की।

कमांडेट मनोहर लाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) से 40 कारतूस बरामद किए गए थे एसएसबी ने दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरने ने बताया की विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि।

आईजी ने बताया आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.